Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: हजारीबाग शहर में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप, क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribag. जय प्रकाश उद्यान पश्चिमी वन प्रमंडल की स्थाई पौधशाला के पास शनिवार को दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं. साथ ही पुलिस ने सफेद रंग की एक क्षतिग्रस्त अवस्था में बाइक भी जब्त की है. आशंका जतायी जा रही है कि देर रात सड़क दुर्घटना के दौरान दोनों की युवकों की मौत हुई होगी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. दोनों मृतकों का नाम विशाल है.

इनमें से विशाल केसरी एक हजारीबाग लेपो रोड, लक्ष्मी सिनेमा हॉल के पास का रहने वाला था. वहीं, दूसरा विशाल कुमार गिद्दी का निवासी था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह दुर्घटना देर रात हुई होगी. समय पर मदद न मिलने के कारण दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी. शुरुआत में कुछ लोगों को हत्या का शक हुआ, लेकिन जांच में सामने आया कि यह एक सड़क दुर्घटना है. पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Exit mobile version