Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या
Crime

झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या

News DeskBy News DeskJanuary 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
डॉ. मौसमी पाल - 1
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष व एदेल सांगा पड़हा राजा सोमा मुंडा की बुधवार शाम मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने जमुआदाग गांव के समीप गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब सोमा मुंडा अपनी बाइक में पत्नी को बैठाकर शाम में खूंटी से जमुआदाग होकर अपने गांव चलागी लौट रहे थे. घटना के बाद बाइक में सवार उनकी पत्नी ऑटो में बैठकर खूंटी थाना पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पड़े सोमा मुंडा को उठाकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सोमा मुंडा की पत्नी ने बताया कि शाम के समय पति के साथ खूंटी से अपने गांव चलागी लौटने के दौरान जब वे जमुआदाग मार्ग स्थित तालाब के पास पहुंचे, तो अचानक पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और बाइक को ओवरटेक दो राउंड गोली चला दी. जिसमें से एक गोली सोमा मुंडा के सीने में लगी. गोली लगने पर सोमा मुंडा ने बाइक रोक दी लेकिन तुरंत ही उनकी हालत बिगड़ गई और वे गिर पड़े.

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

गोली चलाने के बाद हमलावर बाइक सवार मंदरूटोली की ओर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी रामप्रवेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर किशुन दास, खूंटी थाना प्रभारी मोहन कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे, और सोमा मुंडा की पत्नी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी. क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहने वाले सोमा मुंडा की हत्या की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है.

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

विधायक सुदीप गुड़िया ने एदेल सांगा पड़हा राजा और झारखण्ड आंदोलनकारी सोमा मुंडा की निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने खूंटी के डीसी और एसपी से बात कर हत्यारों को जल्द गिरफ़्तारी की मांग की है. उन्होंने कहा कि समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है. इस घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी कानूनी सजा दी जानी चाहिये. उन्होंने कहा कि सोमा मुंडा का हमारे बीच नहीं रहना समाज के लिए बड़ी क्षति है. इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

जमुई में लड़की से छेड़छाड़ मामले में पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो आरोपी समेत पांच लोग गिरफ्तार, नंदन यादव के पैर में लगी गोली

September 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो पेयजल संकट पर सरयू राय ने इनटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, परिचालन व्यवस्था पर उठाए सवाल

September 22, 2026

जमुई में लड़की से ‘बदसलूकी’, सरकार ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा, तीन आरोपी अरेस्ट, राहुल गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

September 22, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group