Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: मुहर्रम जुलूस के दौरान झड़प के बाद फिलहाल शांति कायम, पलामू DC ने गांव में लगायी निषेधाज्ञा, सुरक्षाबल तैनात

Medninagar. पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत पाल्हे गांव में मुहर्रम जुलूस के रूट को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. बात हाथापाई और गाली-गलौज से आगे बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गई. पत्थरबाजी और तलवारबाजी तक की नौबत आ गई.

इस घटना में दो लोग घायल हो गए है. सोमवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उपायुक्त (डीसी) समीरा एस ने कहा, ‘गांव में सोमवार सुबह छह बजे से 48 घंटे के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पूर्व में सीआरपीसी की धारा 144) के तहत एहतियातन निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इलाके में शांति समिति स्थिति को शांत करने के लिए काम कर रही है.

Exit mobile version