Chatra.दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से पूरे झारखंड में बारिश कहर बरपा रही है. नदियां उफान पर हैं. गुरुवार को चतरा चंदर धाम मंदिर के पास बाइक सवार नदी में बहते-बहते बचा. चंदर धाम मंदिर के पास बाइक सवार पानी में फंस गया था. किसी तरह स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को बचाया और बाइक को भी बाहर निकाला. दूसरी ओर चंदर धाम में स्थित सूर्य मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गया है.
Jharkhand: चतरा के टंडवा में नदी का रौद्र रूप, बाइक सवार बहते-बहते बचा, स्थानीय लोगों ने काफी जद्दोजहद कर बचाया
