
Ranchi. राज्य में सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अफसरों की एडवांस ट्रेनिंग नौ से 13 मार्च तक होगी. यह प्रशिक्षण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरह से दिया जायेगा. पुलिस मुख्यालय प्रशिक्षण निदेशालय के निर्देश पर सीआइडी मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.
यह प्रशिक्षण होटवार स्थित अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में दिया जायेगा. सीआइडी मुख्यालय द्वारा प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए प्रत्येक जिला के एसपी को निर्देश दिया गया है कि आप अपने-अपने जिला से दो-दो सब इंस्पेक्टर का चयन कर नौ मार्च तक अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में योगदान कराना सुनिश्चित करें.
