Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: Jharkhand Police व SBI के बीच हुआ एमओयू, दुर्घटना में मौत पर एक करोड़ और दस लाख तक के लोन माफी भी, पढ़ें Salary Package में और क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Headlines

Jharkhand: Jharkhand Police व SBI के बीच हुआ एमओयू, दुर्घटना में मौत पर एक करोड़ और दस लाख तक के लोन माफी भी, पढ़ें Salary Package में और क्या मिलेंगी सुविधाएं?

News DeskBy News DeskSeptember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता की उपस्थिति में झारखंड पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के बीच गुरुवार को पुलिस सैलरी पैकेज के लिए एमओयू हुआ.

इस एमओयू में डीजीपी की ओर से डीआइजी बजट नौशाद आलम तथा भारतीय स्टेट बैंक की ओर से देवेश मित्तल, उप महाप्रबंधक, आंचलिक कायार्लय, रांची ने हस्ताक्षर कर एक दूसरे को दस्तावेज सौंपे.इस सैलरी पैकेज के तहत पुलिस कर्मियों को कई सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है.

कार्यक्रम के अंत में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी का एकाउंट एसीबीआइ में नहीं है, तब उसे यह सुविधा नहीं मिलेगी.

इस एमओयू के प्रावधानों के तहत एसबीआइ की ओर से सभी पुलिसकर्मियों को रूपे प्लेटिनम कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा. दुर्घटना आदि में मौत होने पर 10 लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा कवर उपलब्ध कराया जायेगा. सभी विशेष बीमा सुविधाएं भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज के तहत खाता धारक को नि:शुल्क उपलब्ध करायी जायेगी.

साथ ही पुलिस कर्मियों के परिवार के चार सदस्यों का निःशुल्क खाता, चेक बुक, एटीएम कार्ड एवं चारों वयस्क सदस्यों का 05-05 लाख रुपये सहित कुल 20 लाख रुपये के बीमा का प्रावधान किया गया है.

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

कार्यक्रम के दौरान एडीजी मुख्यालय आरके मल्लिक, एडीजी आधुनिकीकरण एवं प्रशिक्षण सुमन गुप्ता, एडीजी जैप प्रिया दुबे, आइजी मुख्यालय मनोज कौशिक, आइजी अभियान एवी होमकर, आइजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, आइजी सीआइडी असीम विक्रांत मिंज, आइजी प्रशिक्षण ए विजया लक्ष्मी, डीआइजी एसटीएफ इंद्रजीत महथा, डीआइजी विशेष शाखा कार्तिक एस, एसपी स्पेशल ब्रांच आलोक प्रियदर्शी, मूमल राजपुरोहित, एसबीआइ पटना सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक बंगारराजू वेंकटा कुनप्पाराजू, महाप्रबंधक प्रभास बोस सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

एमओयू के तहत पुलिसकर्मियों को निम्न सुविधाएं मिलेंगी

व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु बीमा : 01 करोड़,

स्थायी पूर्ण विकलांगता पर : 01 करोड़,

स्थायी आंशिक विकलांगता पर : 80 लाख तक,

DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश

वायुयान दुर्घटना पर : 01 करोड़ 60 लाख रुपये,

नक्सल हिंसा/उग्रवादियों एवं अपराधकमिर्यों द्वारा घात लगाकर किये गये हमलों में शहीदों के आश्रित को अतिरिक्त 10 लाख रुपये देने का प्रावधान किया गया है. साथ ही 10 लाख तक ऋण माफी की सुविधा दी जा रही है. पहली बार झारखंड पुलिस एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच सामान्य मृत्यु पर भी 10 लाख रुपये, व्यक्तिगत दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रित बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए बीमा राशि 10 लाख रुपये तथा अविवाहित बच्चियों के विवाह के लिए बीमा राशि अधिकतम-10 लाख दिये जाने का प्रावधान है.

इस एमओयू में स्वैच्छिक ’मेडिकल सुपर टॉप-अप’ सुविधा जिसमें परिवार के चार सदस्यों के लिए सिर्फ 2495 रुपये में 30 लाख रुपये तथा 1995 रुपये में 15 लाख रुपये की एक और वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

November 10, 2026

DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश

November 10, 2026

RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सुनीं रेलकर्मियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 10, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

November 10, 2026

DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश

November 10, 2026

RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सुनीं रेलकर्मियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ अभियान के तहत कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम, 9 दिसंबर से घर-घर चलेगा मरीज खोज अभियान

November 10, 2026

ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर की सड़कों पर जल उठीं LED स्ट्रीट लाइटें, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर चम्पाई सोरेन का आभार

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group