Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Police Encounter: हथियार छीनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, एनकांटर में अपराधी को लगी गोली, घायल

Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन कर हिरासत से भागने की कोशिश करने वाला एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा इलाके में हुई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कपिल चौधरी ने बताया कि आरोपी सुमित चंद्रवंशी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने पोखराहा में अपना हथियार छिपाकर रखने की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस उसे हथियार की बरामदगी के लिए वहां ले जा रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया और इस दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो उसके पैर में जा लगी।
एसपी ने बताया कि चंद्रवंशी को उपचार के लिए पुलिस हिरासत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version