Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने 17और 24 मई को दो चरणों में संगठनात्मक चुनाव कराने का किया ऐलान

Ranchi. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने संगठनात्मक चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है. यह चुनाव अलग-अलग जिला इकाइयों, वाहिनी और शाखाओं में होंगे. इस संबंध में एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार ने आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। जारी पत्र के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव की तारीखों के साथ विभिन्न शाखाओं के लिए विशेष चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, जान कारी के अनुसार, चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे। प्रथम चरण का मतदान 17 मई 2026 को कराया जाएगा. जबकि दूसरे चरण का मतदान 24 मई 2026 को होगा. सभी संबंधित इकाइयों में विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।
पहले चरण में एसआईआरबी-1 दुमका, एसआईआरबी-2 खूंटी, आईआरबी-2 मुसाबनी, आईआरबी-8 गोड्डा और आईआरबी-9 गिरिडीह में चुनाव होंगे।

वहीं दूसरे चरण में आईआरबी-1 जामताड़ा, आईआरबी-4 लातेहार, आईआरबी-5 गुमला और आईआरबी-10 पलामू में मतदान कराया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने सभी शाखाओं के अध्यक्षों और सचिवों को सख्त निर्देश जारी किया है।

Exit mobile version