
Ranchi. झारखंड सरकार ने झारखंड पुलिस सेवा के 9 सीनियर डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति देने का निर्णय लिया है. इनमें श्रीराम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा, दीपक कुमार-एक शामिल हैं. वहीं, जेपीएससी के दूसरे बैच के राधाकृष्ण किशोर, मुकेश महतो और शुवेंदु को कंडिशनल प्रोन्नति मिली है.
गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करेगा. यह फेरबदल झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
