Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»झारखंड पुलिस ने बतायी उपलब्धियां, साल 2024 में 971 साइबर ठग गिरफ्तार, मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे
    Crime

    झारखंड पुलिस ने बतायी उपलब्धियां, साल 2024 में 971 साइबर ठग गिरफ्तार, मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड में वर्ष 2024 में अब तक 971 साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि साईबर अपराध से संबंधित कुल 1295 मामले दर्ज हुए हैं. इनमें 2118 मोबाईल फोन, 2905 सिम कार्ड, 606 एटीएम कार्ड, 165 विभिन्न बैंको के पासबुक, 45 विभिन्न बैंको के चेकबुक, 52 लैपटॉप, 12 चार पहिया वाहन, 70 अन्य वाहन के साथ आठ करोड़ 17 लाख 84 हजार 714 रुपये बरामद किये गये हैं.

    यह जानकारी मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि साइबर ठगों से 77 लाख 20 हजार 513 रुपये फ्रिज किये गये हैं. साथ ही साईबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रतिबिम्ब एप का सार्थक प्रयोग करते हुए वर्ष 2024 में राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 274 कांड प्रतिवेदित हुए. इन कांडों में कुल 898अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए कुल 2501 सिम कार्ड, 1774 मोबाईल फोन बरामद कर जब्त किये गये. इसके अतिरिक्त कुल 66.43 करोड़ रूपये फ्रीज किया गया और तीन करोड़ 27 लाख 93 हजार 77 पीड़ित को उपलब्ध कराई गई.

    244 नक्सली गिरफ्तार, मुठभेड़ में नौ मारे गये

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस को इस वर्ष बड़ी कामयाबी मिली है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में कुल 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक सैक सदस्य, दो जोनल कमान्डर, छह सब जोनल कमान्डर, छह एरिया कमान्डर शामिल हैं. साथ ही वर्ष 2024 में अब तक 24 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है, जिसमें चार जोनल कमान्डर, एक सब जोनल कमान्डर, तीन एरिया कमान्डर और एक सदस्य शामिल हैं.

    होमकर ने बताया कि इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 में पुलिस मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गये है. इनमें सिंगराई उर्फ मनोज, कांदे होनहगा, रादुंग बोदरा, बुधराम मुण्डा, सूर्या उर्फ मंता देवगन, सपनी हांसदा, हरेन्द्र गंझू, ईश्वरी गंझू, जंगा शामिल हैं. उन्होंने बताया कि वर्ष-2024 में अब तक नक्सलियों से कुल 123 हथियार बरामद किये गये, जिसमें पुलिस से लुटा गया 35 हथियार एवं रेगुलर हथियार सात और देशी हथियार 81 शामिल हैं. इसके अतिरिक्त 5234 गोली, विस्फोटक पदार्थ 246.40 किलोग्राम और 13.39 लाख रुपये लेवी की राशि की बरामदगी की गयी तथा नक्सलियों के जरिये बिछाये गये 239 आईईडी को बरामद कर विनिष्ट किया गया.

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    मादक पदार्थ मामले में 1362 गिरफ्तार

    आईजी अभियान ने बताया कि वर्ष 2024 में पुलिस की ओर से मादक पदार्थ की रोकथाम का सार्थक प्रयास करते हुए प्रभावी नियंत्रण लगाया गया है. इस संबंध में राज्य में कुल 788 मामले दर्ज हुए है. इस मामले में 1362 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 1407.1 किलोग्राम अफीम, 18.290 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 36.45 ग्राम हेरोइन, 4251.2 किलोग्राम गांजा, 55333.54 किलोग्राम डोडा, नशे के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले 7115 टैबलेट, 4434 कैप्सूल, 10222 बोतल कफ सिरप, 1720 पीस इंजेक्शन बरामद किये गये है. साथ ही एक करोड़ 82 लाख 51 हजार 950 रुपये बरामद किया गया. इसके अलावा 3974.985 एकड़ की भूमि में लगे अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    971 cyber thugs arrested in the year 2024 Jharkhand police revealed its achievements nine Naxalites killed in an encounter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026
    Recent Post

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026

    Jamshedpur: मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    September 3, 2026

    Ghatsila: घाटशिला में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार महिला स्वर्णरेखा नदी में गिरी; पांच घायल

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group