Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Politics: प्रधानमंत्री के हजारीबाग दौरे के बाद CM हेमंत बोले; झारखंड के अधिकार की मांग पर भाजपा की चुप्पी हक मारने की साजिश
    Headlines

    Jharkhand Politics: प्रधानमंत्री के हजारीबाग दौरे के बाद CM हेमंत बोले; झारखंड के अधिकार की मांग पर भाजपा की चुप्पी हक मारने की साजिश

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi: प्रधानमंत्री के हजारीबाग दौरे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम सोरेन ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री झारखंडियों के हक को हमें लौटाने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे, पर हमेशा की भांति ऐसा नहीं हुआ. हम दूसरे राज्यों की तरह कोई “विशेष दर्जा” नहीं मांग रहे हैं – अपना हक मांग रहे हैं, पर इस पर पूरी की पूरी भाजपा की चुप्पी हमारा हक मारने की साजिश का हिस्सा है. सीएम सोरेन ने आगे कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश है क्योंकि यह चुप्पी बताती है कि उन्हें झारखंड के मूल निवासियों की चिंता नहीं है. वे बड़े कॉरपोरेट घरानों के हितों को हमारे हितों से ऊपर रख रहे हैं.

    उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण के पीछे के मूल उद्देश्य को दरकिनार दिया है और सिर्फ अपने हितों के लिए कार्य कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों पत्र भेज कर केंद्रीय कोल कंपनियों पर झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये दिलाने की मांग की है. हेमंत ने यह भी कहा है कि जब तक बकाया राशि का भुगतान किस्तों में नहीं हो जाता, कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों को ब्याज राशि का 1100 करोड़ रुपये प्रतिमाह भुगतान करना शुरू किया जाए.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    या भारतीय रिजर्व बैंक में कोल इंडिया के खाते में जमा राशि से झारखंड राज्य को सीधे डेबिट कराया जाए, जैसा कि झारखंड राज्य बिजली बोर्ड के साथ डीवीसी के बकाया मामले में किया गया था. सीएम सोरेन ने लिखा है कि बकाया का भुगतान जल्द शुरू कराया जाए, ताकि झारखंड के लोगों को परेशानी न हो और इस गरीब आदिवासी राज्य की बेहतरी के लिए राज्य सरकार सामाजिक, आर्थिक परियोजनाओं की संख्या और गति बढ़ा सके.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant said; BJP's silence on Jharkhand's demand for rights is a conspiracy to usurp rights Jharkhand Politics: After the PM's visit to Hazaribagh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group