
Sahibgunj.भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी शुक्रवार को भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में झामुमो में शामिल हो गए. ताला मरांडी की 44 सालों के बाद झामुमो में वापसी हुई. भोनगाडीह में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने ताला मरांडी को झामुमो की सदस्यता ग्रहण कराया. ताला ने 2024 का लोकसभा राजमहल सीट से लड़ा था. हालांकि झामुमो के विजय हांसदा से 1.50 लाख से भी अधिक मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे.
वे बोरियो से दो बार भाजपा के विधायक रह चुके हैं. इससे पहले बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर भाजपा से त्यागपत्र देने की सूचना दे दिया था. उन्होंने पत्र में लिखा है कि मैं भाजपा का एक समर्पित सदस्य रहा हूं. पार्टी द्वारा दिए गए अवसरों के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं। वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों और वैचारिक मतभेदों के चलते मैंने पार्टी की प्राथमिकत सदस्यता तथा सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है. मेरा यह निर्णय गहन विचार विमर्श के बाद लिया गया है. इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है
