Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Politics: झामुमो सांसद महुआ माजी का दावा, बरहेट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा को नहीं मिल रहे, कई नेताओं से संपर्क किया, पर सभी ने कर दिया इनकार
    Elections

    Jharkhand Politics: झामुमो सांसद महुआ माजी का दावा, बरहेट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा को नहीं मिल रहे, कई नेताओं से संपर्क किया, पर सभी ने कर दिया इनकार

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सांसद महुआ माजी ने रविवार को दावा किया कि भाजपा को बरहेट विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करने में मुश्किल हो रही है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी. अभी दो सीट बरहेट (जिसका प्रतिनिधित्व सोरेन करते हैं) और टुंडी के लिए उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में नवीनतम सीट बंटवारे के अनुसार भाजपा 68 सीट पर, आजसू पार्टी 10, जद (यू) दो और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी.

    माजी ने कहा,‘भाजपा को बरहेट सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मैदान में उतारने के लिए कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल रहा है. दरअसल, मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों से भाजपा के नेता भयभीत हैं. मैंने सुना है कि भाजपा ने कई वरिष्ठ नेताओं से हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कहा था लेकिन सभी ने इनकार कर दिया है क्योंकि इससे उनका करियर बर्बाद हो सकता है.’

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी.

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    झामुमो के कई पूर्व नेताओं को टिकट देने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया,‘भाजपा खुद को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कहती है. वह कहती है कि उसके पास कई महिला कार्यकर्ता हैं. हालांकि, चुनाव के समय वह बगलें झांकने लगती है. यह शर्मनाक है कि आप अन्य दलों को तोड़ रहे हैं. यह अच्छी परंपरा नहीं है.’ उन्होंने क्षेत्रीय दलों में वंशवादी राजनीति के आरोप को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा. माजी ने रांची विधानसभा सीट से भाजपा के छह बार के विधायक सीपी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई. उन्होंने कहा,‘यदि पार्टी रांची विधानसभा सीट के लिए मुझ पर भरोसा जताती है तो मैं इस सीट से चुनाव लड़ना चाहूंगी और झारखंड की राजधानी के लोगों के लिए काम करना चाहूंगी.’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मौजूदा विधायक ने पिछले कई वर्षों में अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP is not getting any candidate against Chief Minister Hemant Soren in Barhet but all refused contacted many leaders Jharkhand Politics: JMM MP Mahua Maji claims
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026
    Recent Post

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का किया भंडाफोड़

    February 12, 2026

    Jharkhand Assembly: झारखंड के मंत्री-विधायकों को मिला टेबलेट, अब कहीं से, कभी भी विधानसभा की कार्यवाही में हो सकेंगे शामिल

    February 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group