Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Politics: झारखंड में राजग बनायेगा सरकार, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने किया दावा
    Elections

    Jharkhand Politics: झारखंड में राजग बनायेगा सरकार, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने किया दावा

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Guahati. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि झारखंड में अगली सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा बनाई जाएगी. झारखंड चुनाव मामलों के लिए भाजपा के सह-प्रभारी शर्मा ने यहां एक सरकारी कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी के सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, ‘ हमें उम्मीद है कि झारखंड में भाजपा सरकार बनायेगी.’ जब शर्मा से पूछा गया कि क्या भाजपा अपने बलबूते बहुमत हासिल कर लेगी तब उन्होंने कहा, ‘यह मेरा राज्य नहीं है, झारखंड अलग राज्य है. हम वहां सिर्फ मेहमान हैं और मेहमान अपनी मर्यादाओं के साथ बोल सकते हैं. हमारे नेता वहां बोलेंगे.’ उन्होंने यह भी कहा कि जनता तय करेगी कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में पार्टी को बहुमत मिलेगा या राजग को. उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैंने वहां जो लोगों का मूड देखा है, उससे लगता है कि वहां भाजपा या राजग सरकार बनेगी.’ झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हैं तथा मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन को सत्ता से हटाने की कोशिश में जुटी भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि वह आजसू पार्टी, जनतादल यूनाइटेड (जदयू)और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी. सीट के बंटवारे की व्यवस्था के तहत भाजपा 68 सीट पर, आजसू 10 सीट पर, जदयू दो सीट पर और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि अंतिम फैसला शीघ्र किया जाएगा.

    ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एजाज अनवर बने नए नगर आयुक्त, देखें दर्जनों अफ़सरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Assam Chief Minister Himanta Biswa Sharma claimed Jharkhand Politics: NDA will form government in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एजाज अनवर बने नए नगर आयुक्त, देखें दर्जनों अफ़सरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची

    June 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में हस्तशिल्प और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा नया बाजार, निर्यात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 17, 2026

    Jamshedpur News ;जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा उठाव ठप, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से की मुलाकात

    June 17, 2026
    Recent Post

    ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एजाज अनवर बने नए नगर आयुक्त, देखें दर्जनों अफ़सरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची

    June 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में हस्तशिल्प और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा नया बाजार, निर्यात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 17, 2026

    Jamshedpur News ;जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा उठाव ठप, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से की मुलाकात

    June 17, 2026

    Jamshedpur News :विधायक पूर्णिमा साहू का निरंतर प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    June 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group