Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Polytechnic: 18 मई को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, अभ्यर्थियों से 30 अप्रैल तक मांगे गये आवेदन

Ranchi. झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इसकी प्रक्रिया पांच मार्च से शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक आवेदन दे सकेंगे. प्रवेश परीक्षा 18 मई को होगी. यह परीक्षा रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, चाईबासा, दुमका और पलामू जिला मुख्यालय स्थित केंद्रों पर होगी.

परीक्षा के चार दिन पूर्व प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा. इस संबंध में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से सूचना जारी की गयी है. प्रवेश परीक्षा को लेकर पूरी जानकारी के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की वेबसाइट देखी जा सकती है.

Exit mobile version