Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: शराब घोटाले में जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की और मुश्किलें बढ़ाने की तैयारी, अब यह है ACB का प्लान

Ranchi. शराब घोटाले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अब हजारीबाग जिले में 2.75 एकड़ खास महाल जमीन से जुड़े एक मामले में विनय चौबे और तत्कालीन खास महाल अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी है, जिस समय यह मामला हुआ था, उस समय विनय चौबे हजारीबाग के डीसी थे.
एसीबी ने इस मामले में 2015 में प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी. इस मामले की जांच में पता चला कि हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना की गई. दाखिल खारिज में “सेवायत” शब्द हटाकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन की बंदोबस्ती कर दी गई. वह जमीन करोड़ों रुपए की थी.
इस तरह खास महाल की जमीन निजी व्यक्ति के हाथ में चली गई. जांच में कई अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई। इसी मामले में अब एसीबी ने राज्य सरकार से केस दर्ज करने की अनुमति मांगी है. इसकी फाइल सरकार को भेज दी गई है. सरकार से स्वीकृति मिलते ही एसीबी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर देगा.

Exit mobile version