Lahar Chakra

Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुमला में अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ में होंगी शामिल, दौरे के पूर्व सीएम हेमंत व विधायक कल्पना सोरेन ने की मुलाकात

Ranchi. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज मंगलवार को गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ में शामिल होंगी. इस कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. उनके साथ झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव और एसटी-एससी विषयक संसदीय समिति के अध्यक्ष फगन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहेंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गुमला दौरे के पूर्व आज सुबह लोकभवन रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने उनसे मुलाक़ात की. मुख्यमंत्री ने झुककर उनको जोहार किया और मोमेंटो भेंट की.

Exit mobile version