Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 10 और 11 जून को देवघर आगमन स्थगित, जल्द जारी हो सकता है नया शेड्यूल

Devghar. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 10 और 11 जून को देवघर आगमन स्थगित कर दिया गया है. राष्ट्रपति भवन से एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना भेज दी गयी है. राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद देवघर एम्स में एमबीबीएस के पहले दीक्षांत समारोह की भी नयी तिथि की घोषणा होगी.

निदेशक डॉ वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रपति का 10 जून को देश की अन्य जगहों में भी कार्यक्रम स्थगित हो गया है. राष्ट्रपति को विशाखापत्तनम से देवघर आना थे, लेकिन उनका विशाखापत्तनम का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है. एम्स का दीक्षांत समारोह भी स्थगित कर दिया गया है. अब जब भी राष्ट्रपति भवन से समय मिलेगा, उसके अनुसार दीक्षांत समारोह की तिथि जारी होगी. जल्द ही राष्ट्रपति के दौरे को लेकर नया शेड्यूल जारी हो सकता है.

Exit mobile version