Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Ramnavmi: रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद, जमशेदपुर समेत सभी 24 जिलों को अलर्ट जारी, 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की होगी तैनाती

Jamshedpur.रामनवमी के महापर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। राज्य के सभी 24 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में 10,000 से अधिक अतिरिक्त जवानों और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

संवेदनशील जिलों पर विशेष फोकस प्रशासन ने रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह और लोहरदगा को अति-संवेदनशील  घोषित किया है। इन जिलों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त कंपनियाँ भेजी गई हैं। विशेष रूप से रांची और हजारीबाग में सुरक्षा का घेरा सबसे मजबूत रखा गया है, जहाँ बड़े जुलूस निकलने की परंपरा है। पुलिस ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी पूरी कर ली है।

चौक-चौराहों पर क्विक रिस्पॉन्स टीम और दंगा नियंत्रण वाहनों को स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से कड़ाई से निपटा जाए।

Exit mobile version