Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: रिश्ता शर्मसार! पिता अपनी दस साल की बेटी से बना रहा था शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीट; ऐसे हुआ मामले का खुलासा?

Ranchi. रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. रांची के चुटिया में एक पिता अपनी दस साल की बेटी से यौन शोषण किया करता था, जिसे चुटिया पुलिस ने बच्ची की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बच्ची दूसरी कक्षा तक पढ़ाई की है. लेकिन, पैसे की कमी की वजह से एक साल पहले बच्ची ने पढ़ाई छोड़ दी और घर पर ही रहने लगी. इसी दौरान पिता शराब के नशे में बच्ची के साथ जबरन रेप किया करता था.

विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट भी करता था. इसके बाद से लगातार बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा. इसी बीच बच्ची मौका पाकर बुधवार को चुटिया थाना पहुंची. बच्ची ने पुलिस को इस मामले की पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है.आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है.

Exit mobile version