Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Republic Day: गणतंत्र दिवस की झांकियों में मंईयां योजना व सड़क सुरक्षा को भी शामिल करें, मुख्य सचिव ने दिया निर्देश
    Headlines

    Jharkhand Republic Day: गणतंत्र दिवस की झांकियों में मंईयां योजना व सड़क सुरक्षा को भी शामिल करें, मुख्य सचिव ने दिया निर्देश

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह की झांकी में झारखंड का चरित्र और चेहरा झलकना चाहिए. झांकी में मंईयां सम्मान व सड़क सुरक्षा को भी शामिल किया जाये. मुख्य सचिव ने कहा कि कमेटी बना कर झांकियों का चयन, उसकी थीम व प्रजेंटेशन फाइनल किया जाना चाहिए. इसके लिए मुख्य सचिव ने कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीक, पर्यटन सचिव मनोज कुमार व सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक राजीव लोचन बख्शी की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की. बैठक में तय किया गया कि गणतंत्र दिवस समारोह में कुल 12 से 13 विभागों की झांकियां शामिल होंगी. झांकियों का प्रदर्शन कमेटी के अनुमोदन के बाद किया जायेगा. 18 से 24 जनवरी के बीच समारोह का रिहर्सल किया जायेगा. बैठक में गृह सचिव वंदना दादेल, पेयजल एवं स्वच्छता सचिव मस्तराम मीणा, परिवहन सचिव कृपानंद झा, ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन, दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त अंजनी मिश्रा, आइजी अभियान एबी होमकर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

    आमंत्रण पत्र की छपाई का निर्देश

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने दुमका और रांची के उपायुक्तों को समारोह के आमंत्रण पत्र की छपाई और वितरण समय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. दोनों ही शहरों में स्थापित महत्वपूर्ण प्रतिमा स्थलों की सफाई, माल्यार्पण, मुख्य समारोह के लिए पंडाल, बैरिकेडिंग एवं बैठने की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्रों की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता आदि का इंतजाम, अतिथियों को समारोह स्थल तक लाने की व्यवस्था, यातायात, पार्किंग व चिकित्सा जैसी अन्य व्यवस्था पर भी उन्होंने निर्देश दिये. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने झांकी में साइबर सुरक्षा को भी शामिल करने का सुझाव दिया. तय किया गया कि गणतंत्र दिवस परेड में सेना, सीआइएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसवी, जैप, जिला बल, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड के प्लाटून के साथ सेना, सीआरपीएफ और जैप के बैंड भी हिस्सा लेंगे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chief Secretary gave instructions Jharkhand Republic Day: Include Maina Yojana and Road Safety in Republic Day tableaus
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group