Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Republic Day: गणतंत्र दिवस पर रांची में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में राज्य की भूमिका पर दिया जोर

Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को कहा कि राज्य अपनी प्राकृतिक और खनिज संपदा, युवा शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बल पर 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के लक्ष्य में अग्रणी भूमिका निभाएगा। गंगवार ने यह बात रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा, झारखंड हर क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। चाहे वह बुनियादी ढांचे में निवेश हो, ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाना हो, उद्योग और व्यवसायों में नवाचार हो, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार हों या कृषि में नए सुधार लागू करना हर क्षेत्र में नए अवसर पैदा हो रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में अग्रसर है। गंगवार ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्राकृतिक और खनिज संसाधनों, युवा ऊर्जा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से संपन्न झारखंड इस ऐतिहासिक विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाएगा।”

राज्यपाल ने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र ने दिवंगत “दिशोम गुरु” (भूमि के नेता) शिबू सोरेन को उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित पद्म भूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित करने का ऐलान किया, जो झारखंड के लिए गर्व की बात है।

Exit mobile version