Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: RIMS में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हटाये गये निदेशक डॉ राज कुमार, डीन एकेडमिक डॉ शशि बाला सिंह को मिला प्रभार

Ranchi. झारखंड सरकार ने रिम्स निदेशक डॉ राज कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है. वहीं डीन एकेडमिक डॉ. शशि बाला सिंह को संस्थान का अंतरिम प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. देर रात जारी अधिसूचना में बताया गया है कि डॉ राज कुमार का कार्यकाल असंतोषजनक पाया गया और उन्होंने मंत्रिपरिषद, शासी परिषद व विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया. इसके साथ ही, रिम्स अधिनियम, 2002 के उद्देश्यों को पूरा करने में भी उनकी भूमिका संतोषजनक नहीं रही.इधर, निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद डॉ शशि बाला सिंह ने आभार संदेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट किया.

Exit mobile version