Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Road Accident: लुगु पहाड़ जा रही श्रद्धालुओं से भरी दो बसों की भीषण टक्कर में 24 लोग घायल, छह की स्थिति गंभीर

Dhanybad. धनबाद जिले में दो बसों की टक्कर में कम से कम 24 लोग घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, छह घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है. यह दुर्घटना सोमवार रात करीब 11.30 बजे राजगंज थाना क्षेत्र के चाली बांग्ला फ्लाईओवर के पास हुई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जामताड़ा जिले के नाला और कुंडिही क्षेत्रों से बोकारो में एक धार्मिक उत्सव में भाग लेने के लिए लगभग 100 श्रद्धालु एक बस से जा रहे थे, तभी एक अन्य तेज गति से आ रही बस ने उनकी बस को टक्कर मार दी. राजगंज के चालीबंगला के समीप जामताड़ा से बोकारो लगु पहाड़ जा रही दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. दोनों बसें आदिवासी मंच के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं.

घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण जीटी रोड के कोलकाता-दिल्ली लेन पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ.

Exit mobile version