Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Road Accident: बाइक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक अन्य घायल

Gumla. झारखंड के गुमला जिले में बाइक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. यह दुर्घटना देर शाम को डुमरी इलाके में बासा नदी पुल के पास हुई. मृतकों की पहचान रूपेश एक्का (28) और लुइस मिंज (65) के रूप में हुई है.

डुमरी पुलिस थाने के प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया, तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला के सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Exit mobile version