Site icon Lahar Chakra

Jharkhand SARHUL Holiday: अब सरहुल पर दो दिन रहेगी राजकीय छुट्टी, CM हेमंत ने X पर दी खुशखबरी, कई सालों से हो रही थी मांग, अब हुआ पूरा

Ranchi. अब झारखंड में सरहुल के मौके पर दो दिनों की छुट्टी रहेगी. एक दिन की जगह अब इसे दो दिनों का राजकीय छुट्टी घोषित किया गया है. CM हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों को सरहुल के मौके पर खुशखबरी दी है. उन्होंने अपने X अकाउंट पर दो दिन के राजकीय छुट्टी घोषित करने की बात कही है.

CM हेमंत सोरेन ने अपने X पर लिखा कि पिछले कई वर्षों से सरहुल के अवसर पर 2 दिन के राजकीय छुट्टी की मांग उठ रही थी. आदिवासी समाज के इस महा पावन पर्व के महत्व को देखते हुए, मैंने इस वर्ष से 2 दिन का राजकीय छुट्टी घोषित किया है. झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं की गौरवशाली धरोहर को हम सहेजते आयें हैं और सदैव सहेजेंगे.

Exit mobile version