Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: स्कूलों का बदला गया समय, 26 से नया समय होगा लागू, बढ़ती गर्मी की वजह से लिया फैसला, क्लास 8 तक की कक्षाएं 11:30 बजे तक ही चलेंगी

Ranchi.बढ़ती गर्मी को देखते हुए झारखंड के स्कूलों का समय बदल दिया गया है. केजी से क्लास 8 तक के बच्चों की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी. वहीं, क्लास 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 बजे तक चलेगी.यह समय झारखंड के सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी प्राइवेट स्कूलों में अगले आदेश तक 26 अप्रैल से लागू किया जाएगा.

Exit mobile version