Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: जौहरी के घर में 1.5 करोड़ रुपये की नकदी सहित जेवरात और कीमती सामान गायब करने के मामले में सात लोग गिरफ्तार

Hazaribag. हजारीबाग जिले में एक घर में चोरी के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि चोरी की यह घटना दो अक्टूबर को केराडारी में आभूषण विक्रेता कुलदीप सोनी के घर पर हुई थी. उन्होंने बताया कि इस दौरान परिवार विजयादशमी के अवसर पर मेले में गया था. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन ने कहा, जब सोनी और उसका परिवार घर लौटे तो उसने पाया कि 1.5 करोड़ रुपये की नकदी सहित आभूषण और कीमती सामान गायब थे.

यह हाल के दिनों में शहर में हुई सबसे बड़ी चोरी थी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ चोर आभूषण बेचने के लिए एक आभूषण की दुकान पर गए हैं, जिसके आधार पर छापेमारी की गई और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया, पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया. 264.5 ग्राम सोने के आभूषण और 444 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि चोरी में शामिल दो अन्य लोग अभी भी फरार हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Exit mobile version