Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलसे, दो की मौत

Ranchi.खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। सभी घायल श्री हरि प्लस टू स्कूल के छात्र हैं। इनमें दो की मौत हो गई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तोरपा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल चंदन कुमार और तारकेश्वर महतो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, खूंटी रेफर कर दिया गया। वहीं अरमान आलम (16 वर्ष), सूजय लुहरा (17 वर्ष), नीलय एक्का, पंजक राम (16 वर्ष) और रुपेश कुमार का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान कुछ छात्र स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित कोटेगसेरा मौसीबाड़ी के पास खड़े रथ को घुमाने लगे। इसी दौरान रथ का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही तेज करंट फैल गया और रथ के आसपास मौजूद सभी सात छात्र उसकी चपेट में आ गए।

Exit mobile version