Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: होटलों में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे का दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस, नाबालिग षमेत कई लड़के-लड़कियां पकड़ाये

Garhwa. झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय शहर के नामचीन होटलों में पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस की रेड के दौरान देह व्यापार के आरोप में कई लड़के-लड़कियां हिरासत में लिए गए हैं। आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं। अवैध गतिविधियां संचालित करने के आरोप में तीन होटल सील कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, महानगरों के तर्ज पर अब गढ़वा जैसे छोटे शहरों में भी देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का धंधा खूब फल फूल रहा है। इसकी चपेट में नाबालिग बच्चे बच्चियां से लेकर युवक और युवतियां भी शामिल है। दरअसल गढ़वा सदर थाने की पुलिस को एक गुप्त सुचना मिली कि शहर के कई होटलो में इनदिनों देह व्यापार का अवैध धंधा खूब फल फूल रहा है। इसके बाद एक होटल में ज़ब छापेमारी की गई तो नाबालिग लड़के और लड़कियां मिलने से सबूत और पुख्ता हो गया।

कमरे का दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस
फिर क्या था पुलिस ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी। इसके बाद एक टीम बनी जिसमें एसडीपीओ गढ़वा, डीएसपी मुख्यालय, सीओ, दो इंस्पेक्टर एवं भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ज़ब शहर के चार होटलो की जांच की गई तो एक होटल से आठ जोड़े युवक -युवतियों को पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर हिरासत में लिया। जबकि शहर के रंका रोड दानरो नदी पुल के पास स्थित एक होटल से तीन जोड़ों को बरामद किया गया। इस तरह कुल 14 जोड़े लड़का -लड़की को पुलिस पकड़ी और सभी को पूछताछ के लिए थाने ले आई।

Exit mobile version