Site icon Lahar Chakra

Jharkhand SIR: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

Ranchi. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से झारखंड के मतदाताओं के सत्यापन से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हो रहे हैं, जिनका त्वरित जांच कर समय पर संबंधित राज्यों को प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जायें। पैतृक मैपिंग के साथ अनुपस्थित, स्थानांतरित, विलोपित और डुप्लीकेट मतदाताओं की सघन जांच कर सूची अद्यतन करें। मतदाता सूची में धुंधली तस्वीर का एक भी मामला लंबित न रहे।

बीएलओ अपने ऐप के माध्यम से स्पष्ट और रंगीन फोटो अपलोड करें। श्री कुमार ने इसीआइएनइटी के बुक ए कॉल विथ बीएलओ फीचर के जरिए मतदाताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का भी निर्देश दिया। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित अन्य अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे।

Exit mobile version