Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand ‘SIR’: मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ दावे-आपत्तियां दाखिल करने का आज अंतिम मौका, अब समयसीमा नहीं बढ़ेगी
Headlines

Jharkhand ‘SIR’: मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ दावे-आपत्तियां दाखिल करने का आज अंतिम मौका, अब समयसीमा नहीं बढ़ेगी

News DeskBy News DeskSeptember 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि. कुमार ने मंगलवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगी. कुमार ने कहा कि हालांकि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने नोटिस जारी करने और सत्यापन की प्रक्रिया के लिए समयसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा है. उन्होंने कहा, मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए निर्वाचन आयोग एसआईआर के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा पहले ही दो बार बढ़ा चुका है. अब समयसीमा को और बढ़ाने पर विचार नहीं किया जा रहा है. अब ध्यान प्राप्त हुए भौतिक प्रपत्रों और उनके डिजिटलीकरण पर होगा.’’ उन्होंने कहा कि फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आवेदन प्राप्त करने की समयसीमा 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगी.

संशोधित मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 19 अक्टूबर
सीईओ कुमार ने कहा, ‘हमने नोटिस जारी करने और सत्यापन की अवधि बढ़ाने के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा है.’ उन्होंने बताया कि शुरुआत में नाम हटाए जाने के खिलाफ दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि पांच अगस्त से चार सितंबर तक थी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात अक्टूबर को प्रस्तावित था. बाद में निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी थी और संशोधित मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख को बढ़ाकर 19 अक्टूबर कर दिया था.

JAMSHEDPUR NEWS: पांच दिनों के जनजातीय उत्सव ‘संवाद-2026’ का समापन, 25 राज्यों की 165 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

इसके बाद समयसीमा को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया, जबकि संशोधित मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 19 अक्टूबर ही रखी गई.
सीईओ ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बैठक भी की. उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से पात्र मतदाताओं की पहचान करने और उन्हें आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की, ताकि एसआईआर-2026 प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके.

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

कुमार ने बताया कि सोमवार तक फॉर्म-6 के तहत करीब 6.32 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि फॉर्म-7 के तहत 11,732 आपत्तियां और फॉर्म-8 के तहत 4.27 लाख आवेदन मिले हैं. निर्वाचन आयोग ने पांच अगस्त को झारखंड में मसौदा मतदाता सूची जारी की थी, जिसमें 43.61 लाख नाम हटाए गए थे. एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले राज्य में कुल 2.64 करोड़ मतदाता थे. इस प्रक्रिया के बाद जारी मसौदा मतदाता सूची में 2.21 करोड़ मतदाता शामिल हैं, जिनमें 1.12 करोड़ पुरुष, 1.08 करोड़ महिलाएं और 260 तृतीय लिंग के मतदाता हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पांच दिनों के जनजातीय उत्सव ‘संवाद-2026’ का समापन, 25 राज्यों की 165 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 19, 2026

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

November 19, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: पांच दिनों के जनजातीय उत्सव ‘संवाद-2026’ का समापन, 25 राज्यों की 165 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 19, 2026

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 16 संचालकों से वसूला गया 1.64 लाख रुपये जुर्माना

November 19, 2026

SARAIKELA NEWS: चक्रवात और भारी बारिश की चेतावनी, सरायकेला-खरसावां में 20 नवंबर को KG से पांचवीं तक की कक्षाएं बंद

November 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group