
Gharwa. गढ़वा जिले में ‘करम पूजा’ उत्सव के दौरान नदी में स्नान करने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना केतार पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को हुई. मृतक बच्चियों की पहचान बुधनी कुमारी (8) और सोनम कुमारी (7) के रूप में हुई है.
केतार थाने के प्रभारी अधिकारी अरुण कुमार रवानी ने बताया, “ताली और बक्सीपुर गांवों की लगभग 12 महिलाएं और लड़कियां अनुष्ठान के तहत पांडा नदी में स्नान करने गई थीं. अनुष्ठान के दौरान छह लड़कियां फिसलकर नदी में गिर गईं लेकिन मौके पर मौजूद महिलाओं ने उन्हें बचा लिया. रवानी ने कहा, दो लड़कियां बेहोश हालत में मिलीं और उन्हें भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
