Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: एसएसबी के जवान ने अपनी रायफल से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

Chatra. एसएसबी के जवान ने खुद को गोली मार ली है। मंगलवार की रात 10 बजे सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला पिकेट पर पदस्थापित 35वीं बटालियन में तैनात जवान ने अपने ही रायफल से खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना मृतक की पहचान देवघर निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार अग्रवाल व एसएसबी कमांडेंट मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। साथ ही मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Exit mobile version