Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Sucide: झारखंड आर्म्ड पुलिस जैप-2 के एक जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

Ranchi. राजधानी रांची के कुटे स्थित विस्थापित भवन में झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप-2) के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार की सुबह जवान का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. मृतक जवान की पहचान शिव पूजन रजवार के रुप में हुई. जवान बोकारो पेटरवार का रहने वाला है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हालांकि जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है. जवान के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

Exit mobile version