
Ranchi. रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को दो गुटों में को तलवारबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना के बाद पुलिस ने तलवारबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के मुताबिक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके द्वारा अवैध तरीके से बनाए गए होटल और खटाल को बुलडोजर चलाकर रविवार को ध्वस्त किया.
दो पक्षों में हुए इस हिंसक विवाद को देखते हुए पूरे इलाके पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. घटना के विरोध में लोगों ने नामकुम रोड को जाम कर दिया हैं और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे है. सड़क पर टायर जलाकर आवागमन रोकने की कोशिश की. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 14 मार्च की शाम नामकुम में पेट्रोल पंप के समीप स्थित सरकारी शराब दुकान के पास जोरार बस्ती और नामकुम खटाल के युवकों के बीच चाबी की वजह से विवाद शुरू हुआ.
बाद में बात बढ़ी और मारपीट की नौबत आ गई. खटाल के लोगों ने बस्ती के युवकों को पीट दिया. इसके बाद बस्ती के लोग अपने-अपने घर चले गए और दर्जनों लोगों के साथ खटाल पहुंचे. सभी लाठी-डंडे से लैस थे.
