Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: किशोरी के साथ गैंगरेप, उसके ब्वॉयफ्रेंड सहित चार दोस्तों ने ही वारदात को दिया अंजाम, सभी गिरफ्तार

Pakud झारखंड के पाकुड़ जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड और उसके तीन दोस्तों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से तीन नाबालिग हैं. उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात की है जो महेशपुर पुलिस थाना क्षेत्र में घटी.
महेशपुर पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि आदिवासी लड़की ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह और उसका ब्वॉयफ्रेंड एक मेले से लौटते समय बृहस्पतिवार देर रात एक खेत में बैठकर नाश्ता कर रहे थे.

उन्होंने कहा, लड़की ने दावा किया कि थोड़ी देर बाद, उसके ब्वॉयफ्रेंड ने अपने तीन दोस्तों को बुलाया और उन सभी ने बारी-बारी से खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि उसने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Exit mobile version