Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: हजारीबाग में फिर तनाव, बरकट्ठा में धार्मिक जुलूस पर पथराव, आगजनी, पुलिस ने संभाला मोर्चा, घंटों GT Road जाम

Hazaribag. हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी गांव में धार्मिक जुलूस के दौरान कथित पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण है. पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे हुई. इस घटना के बाद झुरझुरी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बरही के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) अजीत कुमार बिमल ने बताया कि उपद्रवियों ने धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किया, जिसके बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया.

आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड के एक हिस्से को जाम कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि “धार्मिक शोभायात्रा के दौरान उपद्रवियों ने पथराव किया. इसके बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों ने जीटी रोड के एक हिस्से को जाम कर दिया, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. धार्मिक शोभायात्रा का आयोजन करने वाले समूह ने यह भी दावा किया कि पथराव में कई महिलाएं घायल हो गईं.

Exit mobile version