
Hazaribag.झारखंड के हज़ारीबाग में रामनवमी से पहले मंगलवार को निकाले गए मंगला जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया. दरअसल रामनवमी के पूर्व हर मंगलवार को मंगला जुलूस निकाला जाता है. होली के बाद दूसरे मंगलवार को भी मंगला जुलूस निकाला गया.
हजारीबाग के विभिन्न अखाड़ा धारी अपने-अपने जुलूस को लेकर हजारीबाग के विभिन्न चौक-चौराहे से गुजर रहे थे, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. पथराव हजारीबाग के जामा मस्जिद चौक के समीप किया गया, जहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई.
