Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: सीएम के चहेते महाभ्रष्ट अधिकारियों ने सरकार से ली मुझे डराने की सुपारी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जतायी आशंका, बोले-डरेंगे नहीं, विरोध जारी रहेगा

Devghar.झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आशंका जताई कि सीएम के चहेते महाभ्रष्ट अधिकारियों ने सरकार से मुझे डराने की सुपारी ली है. गिरिडीह परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विश्वस्त सूत्रों से रविवार की रात में सूचना मिली है की इसके लिए पहले की तरह एक बार फिर से सुपारी दी गयी है. उन्होंने कहा, ‘हम पर या हमारे लोगों पर कभी भी हमला हो सकता है. मुझ पर हमला करने से लेकर मेरे खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत मुकदमे दर्ज करने तक की साजिश रची जा रही है.

सता रही हैं ये आशंकाएं

बाबूलाल मरांडी ने कहा, ‘मैं आज यहां केवल झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में नहीं, बल्कि उस हर झारखंडी की आवाज के रूप में खड़ा हूं, जिसे इस भ्रष्ट और भयभीत सरकार ने या तो ठगा है, डराया है या चुप कराने की कोशिश की है. ऐसे अधिकारियों को शायद मेरी सक्रिय भूमिका से परेशानी हो रही है. मैंने उनके भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाने का काम किया है और अब वह बदले की भावना से प्रेरित होकर मेरा चरित्र हनन करने के प्रयास में हैं. इसके लिए वे झूठे मामलों का सहारा भी ले सकते हैं. ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि भ्रष्टाचार और लूट-खसोट के खिलाफ उठी आवाज को दबाया जा सके.’

Exit mobile version