Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: 2024 में गृह विभाग ने खरीदे 17 बुलेटप्रूफ वाहन, पर नहीं हो रहा उपयोग, नेता प्रतिपक्ष ने सीएम को लिखा पत्र, लगाये ये आरोप

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर बुलेटप्रूफ वाहनों का उपयोग नहीं किये जाने का आरोप लगाया। झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता मरांडी ने पत्र में कहा कि दिसंबर 2024 में गृह विभाग ने मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों, राज्यपाल और अन्य सहित वीवीआईपी के आवागमन के लिए 17 बुलेटप्रूफ वाहन खरीदे थे। बाबूलाल ने पत्र में उल्लेख किया, इन 17 नए बुलेटप्रूफ वाहनों में से तीन आपके (मुख्यमंत्री) उपयोग के लिए आवंटित किए गए हैं, दो राजभवन को दिए गए हैं, और शेष 12 वाहन वीआईपी आवागमन के नाम पर मुख्यालय आरक्षित परिवहन (एचक्यूआरटी) में रखे गए हैं। उन्होंने दावा किया कि इनमें से अधिकांश वाहनों का उचित उपयोग नहीं किया जा रहा था।

उन्होंने कहा, अगर इन वाहनों का इस्तेमाल ही नहीं होना है, तो इन्हें खरीदने की क्या जरूरत थी? इन पर खर्च किया गया पैसा बचाया जा सकता था।उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को उपलब्ध कराए गए वाहन 10 से 12 साल पुराने हैं और उनकी हालत अच्छी नहीं है।

उन्होंने दावा किया, “मुझे आवंटित बुलेटप्रूफ वाहन भी काफी पुराना है और बार-बार खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि अप्रयुक्त वाहनों को मुख्य सचिव, डीजीपी, गृह सचिव और कैबिनेट सचिव को आवंटित किया जाना चाहिए।

Exit mobile version