Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: झारखंड सरकार चक्रवात ‘अर्नब’ से फसलों को हुए नुकसान का कराएगी आकलन, किसानों को देगी मुआवजा

Ranchi. झारखंड सरकार ने चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन कराने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने का निर्देश बृहस्पतिवार को दिया। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से झारखंड के कुछ हिस्सों में मंगलवार शाम से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश भी हुई है।

कई किसानों ने चक्रवात के कारण हुई बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की जानकारी दी है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री इरफान अंसारी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘किसान अपनी फसल उगाने के लिए पूरे साल कड़ी मेहनत करते हैं। प्राकृतिक आपदा के कारण धान की फसल को नुकसान पहुंचने से उनकी आजीविका और आर्थिक स्थिरता पर सीधा असर पड़ता है। सरकार किसानों की परेशानी से अवगत है और उनकी चिंताओं का समाधान किया जाएगा।”

अंसारी ने सभी जिला उपायुक्तों को लिखे पत्र में प्रभावित प्रत्येक गांव में प्रशासनिक टीम भेजने और खेतों का मौके पर निरीक्षण करने को कहा।
उन्होंने कहा, “प्रभावित किसानों की सूची तैयार की जानी चाहिए और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार मुआवजा एवं राहत सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Exit mobile version