Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: केंद्रीय बजट में झारखंड को एक और मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल की सौगात; स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का तंज, ‘हमने AIMS मांगा था, मिला पागलखाना’

Ranchi.केंद्रीय बजट से झारखंड को एक और मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल की ‘निम्हांस 2.0’ की सौगात मिली है। उद्घाटन के बाद रांची में स्थापित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेंटल हेल्थ अस्पताल होगा। निम्हांस 2.0 के खुलने के बाद रांची में तीन मानसिक स्वास्थ्य संस्थान हो जाएंगे। रांची मेंटल हेल्थ का हब बन जायेगा। रांची देश का इकलौता ऐसा शहर बन जाएगा जहां मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरो-साइंसेज के तीन विश्वस्तरीय संस्थान एक साथ काम करेंगे। वर्तमान में रांची में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (CIP) और रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज पूर्व से ही संचालित है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को रांची में दूसरे राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस 2.0) की स्थापना की घोषणा की। पहला निमहांस बेंगलुरु में स्थित है।

इस संबंध ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार से हमने एम्स मांगा था, लेकिन मुझे पागलखाना मिला। भाजपा वाले झारखंड के लोगों को पागल समझ रहे हैं। यहां पर मेंटल हॉस्पिटल पहले से ही है। केंद्रीय बजट ने झारखंड को ठगने का काम किया है। बीजेपी कहती है कि यह अमृतकाल का बजट है, लेकिन यह अमृत नहीं जहर वाला बजट है। यह लोगों को मारने वाला बजट है। इस बजट ने सभी वर्गों को निराश किया है।

Exit mobile version