Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Koderma. झारखंड के कोडरमा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे सतगावां थाना क्षेत्र के नंदुडीह गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सरस्वती देवी (36), उसका 17 वर्षीय बेटा और उसकी रिश्तेदार मुंदरिका देवी (78) के रूप में हुई है। उप-निरीक्षक एस. के. राम ने बताया कि शवों को कोडरमा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सतगावां ब्लॉक के सर्किल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी ने बताया कि शोक संतप्त परिवार को तत्काल राहत के रूप में 50,000 रुपये प्रदान किए गए हैं और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रत्येक मृतक पर परिवार को चार लाख रुपये का पूरा मुआवजा दिया जाएगा। झारखंड सरकार आकाशीय बिजली गिरने से हुई मृत्यु की स्थिति में मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये प्रति व्यक्ति की सहायता राशि प्रदान करती है।

Exit mobile version