Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: पिकनिक मनाने गये थे तीन लोग, जमकर पी ली शराब, नशा चढ़ा तो तीसरे ने दो को पीट-पीटकर मार डाला

Gumla. गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के लीगिर पाठ गांव में शुक्रवार को पिकनिक के दौरान हुए झगड़े में दो लोगों की हत्या हो गई. पुलिस ने आरोपी छोटू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों में सुखदेव मुंडा (55) और बुधराम मुंडा (22) शामिल हैं. लीगिर पाठ निवासी जातरी मुंडा ने रविवार को चैनपुर थाना में आवेदन देकर पिता सुखदेव मुंडा की हत्या का मामला दर्ज कराया.

जातरी ने बताया कि शुक्रवार को सुखदेव मुंडा, बुधराम मुंडा और छोटू मुंडा जंगल की ओर पिकनिक मनाने गए थे. वहां तीनों ने शराब पी. इसी दौरान किसी बात पर कहा सुनी हुई. झगड़ा बढ़ा तो छोटू मुंडा ने लाठी से हमला कर दिया. सुखदेव और बुधराम गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस लीगिर पाठ पहुंची.

दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला भेजा गया। आरोपी छोटू मुंडा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में छोटू ने बताया कि गाली देने पर उसने दोनों को मारा. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में फुटबॉल मैच हुआ था. इसके बाद तीनों जंगल की ओर पिकनिक मनाने गए थे.

Exit mobile version