


Medninagar. डालटेनगंज के भाजपा विधायक आलोक चौरसिया के दो नाती और एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई. जबकि विधायक आलोक चौरसिया के दामाद और मृतक महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा और बासडीह गांव की है.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये बच्चे नरसिंहपुर पथरा गांव में सांप के काटने से मर गए, जबकि एक अन्य घटना बंसडीहा गांव में हुई. उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे भाजपा विधायक आलोक चौरसिया के के रिश्तेदार हैं. विधायक ने संवाददाताओं को बताया कि बृहस्पतिवार को जब बच्चे अपने पिता के साथ सो रहे थे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया.
तीनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में रिम्स (रांची) भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि अर्जुन कुमार (10) और देव कुमार (12) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी, जबकि उनके पिता प्रेम चौरसिया की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि बंसडीहा गांव में हुई इस घटना में एक दंपती को सांप ने काट लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला शकुंतला देवी की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर है.


