Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: हजारीबाग सेंट्रल जेल से तीन कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, छापेमारी जारी

Hazaribagh. लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग से तीन कैदियों के फरार होने की खबर है. इस घटना ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है और राज्य की हाई सिक्योरिटी जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, फरार हुए तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों कैदी किस आपराधिक मामले में सजा काट रहे थे या विचाराधीन कैदी थे. इस संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

Exit mobile version