Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: तालाब में नहाते समय तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत, तीन से नौ वर्ष के बीच थी सभी की उम्र

Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार को एक तालाब में नहाते समय तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव की है। बच्चों की उम्र तीन से नौ वर्ष के बीच थी। बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा, “नहाते समय तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया और बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इन तीनों में छह और नौ वर्ष की दो लड़कियां थीं, जबकि लड़का तीन वर्ष का था। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया हैं।

Exit mobile version