Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: फर्जी दस्तावेज से 17.75 लाख रुपये का लिया लोन, सिविल स्कोर चेक किया तो हुआ खुलासा

Ranchi.रांची के कांके रोड निवासी राकेश ने 17.75 लाख रुपये का वाहन लोन फर्जी दस्तावेज के आधार पर लेने के आरोप में लालपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जब लोन लेने के लिए सिविल स्कोर चेक किया, तब पता चला कि उनके नाम से लोन चल रहा है. यह लोन बैंक ऑफ महाराष्ट्र मोरहाबादी शाखा से लिया गया है.

इसके बाद वह मामले की जानकारी लेने बैंक पहुंचे. तब बैंक की ओर से उन्हें दस्तावेज दिखाये गये, जिसके बाद उनको पता चला कि उनके नाम के दस्तावेज का प्रयोग कर लोन लिया गया है, लेकिन फोटो मैच नहीं हुआ. तब शिकायतकर्ता को आशंका हुई कि किसी ने उनके नाम पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर उक्त काम किया है.

Exit mobile version