
Jamtara.हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल खंड पर जामताड़ा से 20 किलोमीटर पूर्व एक हादसा हुआ. चित्तरंजन और रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशनों के बीच कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस के इंजन से 8 मवेशी टकरा गए. घटना रविवार सुबह 11:30 बजे अंजनी फैक्ट्री के पास हुई. इंजन में मवेशी फंसने के बाद ट्रेन रुक गई. ट्रैक पर करीब आधा किलोमीटर तक मवेशियों के अवशेष बिखर गए. इस हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ. कोलकाता-झाँसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम विकली सुपरफास्ट ट्रेन को रूपनारायणपुर स्टेशन पर एक घंटे तक रोकना पड़ा. रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मवेशी ट्रैक पर कैसे आए. रेल पुलिस मवेशी पालक का पता लगाने में जुटी है.
